फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BSF jawan dies due to cardiac arrest

हृदय गति रुकने से बीएसएफ के जवान की मौत

Thu, 21 Jan 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies due to cardiac arrest
सिपाही सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
बेरी। सीमा सुरक्षा बल की 60 बटालियन में तैनात गांव सिवाना निवासी सिपाही सचिन का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। सचिन फिलहाल सील कोर बॉर्डर आउटपोस्ट मिजोरम के आइजोल में सिपाही के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

इस बारे में कंपनी कमांडर ने सचिन के चाचा राजेश को फोन पर मंगलवार को सचिन की मौत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिन को सोमवार रात 12 बजे हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की शाम को उनके बटालियन की तरफ से परिवार वालों को सूचित किया कि एयर इंडिया के द्वारा सचिन के पार्थिव शरीर को बुधवार की रात को 11 बजे के आसपास दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। वीरवार सुबह सचिन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सिवाना में लाया जाएगा। जिनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सचिन की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया। दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव वालों का तांता लगा हुआ है। सचिन वर्ष 2015 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। सचिन का एक लड़का 7 वर्ष, एक लड़की 5 वर्ष की है। वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

परिवार का सेना से नाता
सिपाही सचिन का बड़ा भाई दीपक बीएसएफ असम तैनात है। सचिन के पिता राजबीर गांव चिमनी में अध्यापक हैं। माता अनिता देवी गृहिणी हैं। सचिन के दादा दो भाई हैं, देवी राम और केवल सिंह वह भी आर्मी में थे। देवीराम और केवल सिंह के पिता भी आर्मी में घुड़सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed