{"_id":"6a2166e77579d8ac6106113a","slug":"brigadier-hoshiar-singh-will-again-provide-direct-metro-to-indralok-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124326-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रिगेडियर होशियार सिंह से फिर मिलेगी इंद्रलोक के लिए सीधी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रिगेडियर होशियार सिंह से फिर मिलेगी इंद्रलोक के लिए सीधी मेट्रो
Fri, 05 Jun 2026 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ग्रीन लाइन पर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। वीरवार से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक के लिए फिर से सीधी मेट्रो सेवा शुरू कर दी है। इससे रोजाना बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के करीब 40 से 50 हजार यात्रियों को फायदा मिलेगा।
दरअसल, कुछ समय पहले डीएमआरसी ने ग्रीन लाइन पर दो-लूप व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत ब्रिगेडियर होशियार सिंह से केवल कीर्ति नगर और मुंडका से इंद्रलोक के लिए ट्रेनें चलाई जा रही थीं। इस कारण ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक जाने वाले यात्रियों को अशोक पार्क मेन या राजधनी पार्क स्टेशन पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी।
इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लगने के साथ असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा था। अब डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले की तरह चार-लूप ट्रैफिक प्लान दोबारा लागू कर दिया है। इसके तहत ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक, मुंडका से कीर्ति नगर और मुंडका से इंद्रलोक के बीच ट्रेनें संचालित होंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल का कहना है कि नए ट्रैफिक प्लान से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर बहादुरगढ़ से इंद्रलोक और दिल्ली के अन्य हिस्सों में जाने वाले यात्रियों की यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
दैनिक यात्री सतपाल हाडा, सतीश कुमार, प्रदीप, रविंद्र आदि का कहना है कि सीधी मेट्रो सेवा बहाल होने से रोजाना सफर करने वालों का समय बचेगा और इंटरचेंज स्टेशनों पर भी भीड़ कम होगी। ग्रीन लाइन पर लागू नई व्यवस्था से बहादुरगढ़ के यात्रियों को पहले जैसी सुविधा फिर से मिल सकेगी।