फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Break the chain of miscreants, crimes will reduce

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदमाशों की चैन तोड़ दो, कम हो जाएंगे अपराध

Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Break the chain of miscreants, crimes will reduce
झज्जर। जिले में अपराधों पर लगाम कसने के लिए एसपी ने शहर के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई। एसपी ने अपराध कम करने का सुझाव मांगा तो लोगों ने सुझाव दिया कि अपराधियों की चेन तोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों की चेन टूटते ही अपराध खुद कम हो जाएंगे। उन्हें पनाह देने वालों पर भी सख्ती करने की सलाह लोगों ने दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन द्वारा अपने कार्यालय पर बैठक की। इसमें स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष जयपाल लांबा, दा सहकारी समिति की चेयरपर्सन नीलम अहलावत, बेरी के मनीष नंबरदार दुजाना, प्रमोद बंसल, सन्नी वर्मा बहादुरगढ़ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे। एसपी ने नशा खोरी रोकने, अपराधों पर लगाम कसने सहित कई मुद्दों पर लोगों से बात की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। पुलिस व पब्लिक मिलकर समाज की भलाई व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करें। शहर, कस्बा या गांव में अगर कोई अवैध कार्य करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। बच्चों एवं युवाओं पर विशेष तौर से नजर रखें ताकि वे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संपर्क में ना आएं। छोटी-छोटी बातों के विवाद व झगड़े को स्थानीय स्तर पर ही निपटा देना चाहिए। एक बार मुकदमा दर्ज होने के बाद काफी परेशानी आती है। नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि डिमांड और सप्लाई एक दूसरे के पहलू हैं। नशा खरीदने वाले को भी समझना चाहिए कि यह बहुत गलत है और इसके बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिएदोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। बच्चे ज्यादा तेज गति में वाहन चलाते हैं। हेलमेट ना पहनने कारण कई घरों के चिराग बुझ रहे है। हम फोन तो रखते हैं पर हेलमेट नहीं रखते। साइबर क्राइम के प्रति सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed