{"_id":"673fad1f92c2b3ad7e071b94","slug":"brakes-may-be-imposed-on-dtc-buses-permission-required-from-haryana-government-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-115742-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लग सकते हैं डीटीसी बसों पर ब्रेक, हरियाणा सरकार से अनुमति की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लग सकते हैं डीटीसी बसों पर ब्रेक, हरियाणा सरकार से अनुमति की दरकार
Fri, 22 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
21jjrp17- झज्जर। लघु सचिवालय में आरटीए से मिलने पहुंचे डीटीसी के कर्मचारी व अधिकारी। संवाद
झज्जर। जिले में शुक्रवार से डीटीसी बसों पर ब्रेक लग सकते हैं। डीटीसी बसों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में डीसीटी अधिकारियों के साथ आरटीए के बीच बैठक हुई। बैठक में डीटीसी अधिकारियों ने बसों के टाइम टेबल की अनुमति मांगी तो आरटीए कम एसडीएम ने हरियाणा सरकार से अनुमति मिलने के बाद मंजूरी देने की बात कही।
दिल्ली सरकार ने बीते शनिवार को नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से झज्जर के लिए डीटीसी बसों की शुरुआत की थी। डीटीसी बसों का वीरवार को छठा दिन था। वीरवार को डीटीसी के डिपो की तरफ से अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झज्जर में टाइम टेबल के लिए भेजा गया। पहले डीटीसी के अधिकारी रोडवेज जीएम के पास गए, लेकिन वहां पर बात नहीं बन पाई तो डीटीसी अधिकारी झज्जर के एसडीएम एवं आरटीए रविंद्र यादव से मिलने लघु सचिवालय में झज्जर पहुंचे। यहां पहुंचकर डीटीसी डिपो के अधिकारियों ने झज्जर में डीटीसी बसों के लिए टाइम टेबल की अनुमति मांगी। आरटीए रविंद्र यादव ने पहले हरियाणा सरकार से अनुमति मिलने के बाद नए रूट पर डीटीसी बसों को चलाए जाने की बात कही। डीटीसी अधिकारियों ने केंद्र सरकार के राजपत्र को भी दिखाया, जिसमें एनसीआर क्षेत्र में बसें चलाने की बात कही गई है, लेकिन अधिकारियों ने इसे मानने से इंकार कर दिया।
चार में से दो डीटीसी बसें ही चली
बसों की शुरुआत के दिन डीटीसी की चार बसें चलाई जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन नजफगढ़ नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए मौजूदा समय में सिर्फ दो बसें ही चल रही है। यह दोनों बसें सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं। दोनों बसें नजफगढ़ नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए दो-दो चक्कर लगा रही हैं। इनमें से दो चक्कर सुबह की शिफ्ट व दो चक्कर शाम की शिफ्ट में लगाए जा रहे हैं। डीटीसी के अधिकारियों ने कहा कि अभी हमारे पास सिर्फ दो बसें इस रूट पर चलाने की अनुमति है।
विज्ञापन
पांच डीटीसी बसों का है झज्जर तक परमिट
नजफगढ़ नांगलोई स्टैंड से झज्जर तक के लिए पांच बसों का परमिट डीटीसी अधिकारियों के पास है। अभी तक दिल्ली सरकार की तरफ से सिर्फ दो बसों की ही अनुमति मिली है, जिनको सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। बाकी बची हुई तीन बसों को अनुमति मिलने के बाद इस रूट पर चलाया जाएगा।
डीटीसी बसों के टाइम टेबल का हरियाणा सरकार की तरफ से अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। हरियाणा सरकार से पत्र मिलने के बाद डीटीसी बसों को टाइम टेबल दिया जाएगा। अगर इसके बावजूद भी डीटीसी बसें चलाई जाती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- रविंद्र यादव, एसडीएम एवं आटीए, झज्जर
डीटीसी बसों के टाइम टेबल की अनुमति लेने के लिए डीटीसी डिपो के उच्च अधिकारियों ने हमें अनुमति लेने के लिए भेजा था। डीटीसी बसों को झज्जर तक चलाने के लिए हमारे पास परमिशन है। हम गाइडलाइन के अनुसार डीटीसी बसों को नजफगढ़ नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए चला रहे हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारी टाइम टेबल मुख्यालय से मिलने के बाद टाइम टेबल देने की बात कर रहे हैं।
- नरेंद्र देशवाल, टिकट सेक्शन इंचार्ज, डीटीसी, दिल्ली