फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brake shoe making factory fire, found within one hour

ब्रेक शू बनाने की फैक्टरी में आग, एक घंटे में पाया काबू

Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brake shoe making factory fire, found within one hour
फैक्टरी में आग लगने से हुआ नुकसान। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के साथ लगते पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गाड़ियों के ब्रेक शू बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार की सुबह काम चल रहा था। करीब साढ़े 11 बजे अचानक परिसर में रखे मैटेरियल में आग लग गई। शीघ्र ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए और फोन से फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। उधर, फायर ब्रिगेड विभाग से अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

सौभाग्य यह रहा कि घटना के वक्त उत्पादन कार्य जारी होने के बावजूद घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। कुछ तैयार और कुछ कच्चा माल नष्ट हो गया। नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए अनिल ने बताया कि एक घंटे से भी अधिक तक गहरे काले रंग का धुआं उठने से वातावरण में प्रदूषण फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed