फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brainstorming about the candidate's victory and defeat

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रत्याशी की हार और जीत का कर रहे मंथन

Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming about the candidate's victory and defeat
बेरी। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव को लेकर जगह-जगह चर्चाओं का माहौल गर्म है। ऐसे में गावों में सजी चौपालें और चाय की दुकानों पर बैठी टोली प्रत्याशी की हार और किसकी जीत होगी पर मंथन कर रहे हैं। जहां भी चार या पांच मतदाता एकत्र हो जाते हैं तो विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों या फिर चुनाव में आने वाले उम्मीदवारों की चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

एक ऐसी ही चौपाल सोमवार को भागलपुरी चौक पर स्थित चाय की दुकान में नजर आई। चाय की दुकान पर बैठे सतीश, प्रकाश, संजय आदि ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कानून व्यवस्था होनी चाहिए। युवाओं को सरकारी नौकरी भी चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए, जो सभी लोगों के दुख-दर्द व समस्या का निदान कर सके। ऐसे ही प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जीतने के बाद लोगों की बात सुने और क्षेत्र का विकास कर सके।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हर कोई विकास और रोजगार की बात करता है, लेकिन पांच साल उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। इस बार आने वालों से पूछा जाएगा कि आपने क्या जो वादे किए थे, वह पूरे किए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed