फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BPL ration cards of 27662 people were cut in 5 months and 3618 people were cut in one month

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 माह में 27662 और एक माह में अब 3618 पात्रों के कट गए बीपीएल राशन कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BPL ration cards of 27662 people were cut in 5 months and 3618 people were cut in one month
16jjrp11- लघु सचिवालय ​स्थित क्रीड कार्यालय में बीपीएल राशन कार्ड कटने पर पहुंचे लोग। संवाद
झज्जर। हरियाणा राज्य में गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के बीपीएल कार्ड अर्थात पीला राशन कार्ड बनाया जाता है। इसमें कार्डधारकों को सस्ते दामों में गेहूं, चीनी और सरसों का तेल मिलता है। बीते कुछ दिनों से परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने, बिजली बिल ज्यादा आने व चार पहिया वाहन के कारण लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कटने का सिलसिला जारी है। अब जिले के एक माह में 3618 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड और काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच माह में जिले के 27,662 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड कट चुके हैं, जिनको दोबारा बनवाने के लिए प्रतिदिन लोग परिवार पहचान पत्र के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। लघु सचिवालय स्थित क्रीड कार्यालय में प्रतिदिन 50 से 60 लोग राशन कार्ड कटने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अब सितंबर माह के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों की सूची और एलोकेशन जारी की है। इसमें सितंबर माह में 3618 परिवारों को बीपीएल के तहत राशन नहीं मिल सकेगा। इन सभी के नाम बीपीएल सूची से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से लोगों का बिजली का बिल 30 हजार से ज्यादा आने के मामले ज्यादा है। इसी प्रकार से चार पहिया वाहन और आय अधिक होने के कारण लोगों के बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से आय बढ़वाई थी और अब दोबारा सत्यापन होने के बाद आय ज्यादा हो गई है। इसके चलते भी बीपीएल राशन कार्ड काटे गए हैं। जिले में मई माह में एक लाख 79 हजार 371 परिवारों के राशन कार्ड थे, जो अब 151709 रह गए हैं। इसी प्रकार सदस्यों की संख्या मई माह में 649068 थी, जो अब 546414 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई परिवार नहीं ले रहे राशन

विभाग के संज्ञान में ऐसे भी परिवार सामने आए हैं, जिनके बीपीएल राशन कार्ड बने हुए हैं और वह काफी समय से राशन ही नहीं ले रहे। ऐसे में उन लोगों के बीपीएल राशन कार्ड भी काटे जा रहे हैं।

माह राशन कार्ड यूनिट

मई 1,79,371 6,49,068

जून 167158 6,03,610
जुलाई 1,63,042 5,92,578

अगस्त 1,55,327 5,64,299
सितंबर 1,51,709 5,46,414
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed