फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   boxer return in house

लापता बॉक्सर मिली, भाई से कहासुनी पर गई थी गांव

Sun, 11 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
boxer return in house
पुलिस थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। वीरवार की शाम को संदिग्ध अवस्था में लापता हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सकुशल घर लौट आई है। वह झज्जर की बजाय अपने गांव में चली गई थी। उसकी सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली है। खिलाड़ी के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार खिलाड़ी ने कहा है कि भाई के साथ उसकी कहासुनी हुई तो मम्मी ने उसे धमका दिया था। इसलिए वह घर से गांव चली गई थी।
विज्ञापन

बॉक्सर की गुमशुदगी मामले में गांव के काफी संख्या में ग्रामीण शनिवार की सुबह सिटी थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि गुमशुदगी के इस मामले में तीन युवकों पर शक जताया था। जिनकी नामजद शिकायत दी गई थी। पुलिस ने इन्हें काबू भी कर लिया था, लेकिन बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। जिस समय ग्रामीण सिटी थाना आए हुए थे। उसी दौरान ही बॉक्सर के बारे में परिजनों को सूचना मिली कि वह अपने घर आ गई है। उधर थोड़ी ही देर में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग सिटी, महिला व सीआईए थाने के औचक निरीक्षण करने आए। उसी दौरान मीडिया कर्मियों ने जब एसपी से उक्त बॉक्सर की गुमशुदगी व उसके समर्थन में ग्रामीणों द्वारा सिटी थाने आकर आक्रोश जताने पर जब पूछा तो एसपी का यही कहना था कि वह मामले की जांच करेंगे और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ी के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए हैं। भाई के साथ हुई कहासुनी के बाद मां के धमकाने के कारण नाराज होकर घर से चले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसएचओ, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed