फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   both the accused of murder of youth arrested in farukhnagar

फरुखनगर के युवक की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
both the accused of murder of youth arrested in farukhnagar
झज्जर। गुरुग्राम के फरुखनगर से 22 मार्च को एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद बेरी थाना क्षेत्र में डालने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वांछित आरोपियों की पहचान रितिक उर्फ सुंडा निवासी फरुखनगर जिला गुरुग्राम व शुभम उर्फ शिवा निवासी क्वार्टर रोड हिसार के तौर पर की गई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट व पुलिस कस्टडी से अपने साथियों को छुड़ाने के अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

ये है मामला
गांव वजीरपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 मार्च 2021 को सुबह अपने गांव से सैर करने के लिए जहाजगढ़ रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक युवक जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी, रोड पर पड़ा था और उसका काफी खून निकला हुआ था। उसके साथ में गोली का खाली खोल व एक बुलेट भी पड़ा हुआ था। उसके दाहिने हाथ पर अमित नाम लिखा हुआ है। शिकायत पर 22 मार्च को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतक युवक की पहचान अमित निवासी फरुखनगर जिला गुरुग्राम के तौर पर की गई। गिरफ्त में आए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का किया खुलासा
1. आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2021 में गुरु तेग बहादुर एनक्लेव दिल्ली के एरिया से अपने साथियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की नियत से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया था।
2. आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मार्च 2021 में फरुखनगर निवासी अमित का अपहरण व उसकी हत्या कर शव को लावारिस हालत में थाना बेरी के एरिया में डाला था।

3. आरोपी शुभम के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना एचटीएम हिसार में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था।
4. आरोपी शुभम के खिलाफ जून 2019 में लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने के संबंध में थाना सब्जी मंडी हिसार में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
5. आरोपी शुभम ने वर्ष 2020 में बरवाला एरिया की एक ढाणी के सरपंच को जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया था।
6. शुभम के खिलाफ वर्ष 2018 में लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने के संबंध में थाना सब्जी मंडी हिसार में एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
वर्जन
वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाना बेरी की टीम ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
- विक्रांत भूषण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed