फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bomb disposal squad tested security arrangements at railway station and bus stand

Jhajjar-Bahadurgarh News: बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 04 Sep 2024 04:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad tested security arrangements at railway station and bus stand
-फोटो 52 : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पहुंचा बम निरोधक व डॉग स्कवाड दस्ता।
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर जहां बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। वहीं बहादुरगढ़ जोन की पुलिस ने नए बस अड्डे और मेट्रो स्टेशन के नीचे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीमों ने डॉग स्कवाॅयड को साथ लेकर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 11 बजे बम निरोधक दस्ता व डॉग दस्ता जांच के लिए पहुंचा। दस्ते का नेतृत्व एसआई सुनील और शमशेर सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ जीआरपी एसएचओ बृजपाल व टीम भी रही। वहीं दोपहर बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने जांच की। किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को रोहतक से बम निरोधक और डाग दस्ता पहुंचा। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में डस्टबिन, दुकानें, यात्रियों के बैग की जांच की। टीम ने रेलवे यार्ड व माल गोदाम एरिया में ट्रैक के दोनों तरफ पहुंचकर वहां के एरिया में भी सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम के साथ जीआरपी एसएचओ बृजपाल, एसआई नरेंद्र, एचसी पवन कुमार, रविंद्र कुमार, सुमन, सिपाही नरेंद्र कुमार भी शामिल रहे। चेकिंग टीम ने यात्रियों से कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जीआरपी इंस्पेक्टर बृजपाल ने बताया कि बम स्कवाड के साथ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग की गई। चेकिंग में सभी जगह स्थिति सामान्य मिली।

वहीं बहादुरगढ़ में पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में बम निरोधक दस्ते ने जोन के सुरक्षा इंचार्ज रविंद्र कुमार के नेतृत्व में नया बस अड्डा, पुराना बस स्टेंड और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे जांच की। टीम ने बम का पता लगाने वाली मशीनों और खोजी कुत्तों के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों के सामान की जांच भी की।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed