फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bomb disposal squad checked security arrangements at railway station

Jhajjar-Bahadurgarh News: बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 28 Jun 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad checked security arrangements at railway station
फोटो 63: रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड के साथ जांच करते पुलिस कर्मचारी और अधिकारी। स्रोत पुलिस व
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 12 बजे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड जांच के लिए पहुंचा। टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 व 2 की जांच की। दस्ते का नेतृत्व एएसआई सुमित कुमार ने किया।
विज्ञापन

जांच टीम में जीआरपी एसएचओ विनोद शर्मा, एएसआई राजेश मुदगिल, एएसआई उर्मिला, एएसआई लोकेश, एएसआई प्रताप काणा, सिपाई दलबीर, नरेंद्र व जितेंद्र ने रेलवे स्टेशन परिसर में डस्टबिन, दुकानें, यात्रियों के बैग की जांच की। रेलवे यार्ड व माल गोदाम एरिया में ट्रैक के दोनों तरफ पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

टीम ने यात्रियों से कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि बम स्क्वाड के साथ सुरक्षा को जांचा गया। इसमें स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed