{"_id":"5f5683448ebc3e446e08df57","slug":"blood-donor-said-our-blood-will-be-used-to-save-the-lives-of-others-bahadurgarh-news-rtk572504454","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदाता बोले- दूसरों की जिंदगी बचाने में काम आएगा हमारा रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदाता बोले- दूसरों की जिंदगी बचाने में काम आएगा हमारा रक्त
विज्ञापन
रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते एसडीएम हितेंद्र शर्मा, साथ मौजूद छात्राएं।
- फोटो : Bahadurgarh
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी प्रवीण भारद्वाज ने अपने जन्मदिवस पर सोमवार को रेलवे रोड स्थित देव कर्ण धर्मशाला के सामने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 79 लोगों ने रक्तदान किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदाताओं द्वारा दान किया गया रक्त दूसरों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। सभी को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। शिविर में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन विनोद कुमार भी पहुंचे।
शिविर में महिलाओं, युवाओं के अलावा बुजुर्गों की भी अहम भूमिका रही। युवाओं ने जोश और जज्बे के साथ अपना रक्तदान किया। एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
31वीं बार किया है रक्तदान
रक्तदान करना अपने आप में एक सुखद अहसास है। इसके जरिये हम अप्रत्यक्ष रूप से किसी की मदद कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चहिए। उन्होंने सोमवार को 31वीं बार रक्तदान किया। - हरीश शर्मा
विज्ञापन
रक्तदान से मिलती है मन को शांति
जीवन में सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर से बीमारियां तो दूर रहती ही हैं। साथ ही मन को शांति भी मिलती है। सोमवार को अमर उजाला द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्त देकर खुशी महसूस हुई। सुनील ने बताया कि आज उन्होंने 35वीं बार रक्तदान किया है। - सुनील कुमार
अखबार पढ़ने पर लगा शिविर का पता
मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं रक्तदान करने पहुंच जाता हूं। रक्तदान करने से आनंद की अनुभूति होती है। पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहा हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। आज मैंने अमर उजाला अखबार में शिविर के बारे में पढ़ा तो रक्तदान करने पहुंच गया। - विनोद कुमार, वाइस चेयरमैन नगर परिषद
रक्तदान से बढ़ा दान नहीं
रक्तदान महादान है। आज चौथी बार रक्तदान किया है। रक्त से आपात स्थिति में किसी भी मरीज का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। - सुनील कुमार
रक्तदान करके मिली खुशी
मैंने पहली बार रक्तदान किया है। दूसरों के लिए रक्तदान करके आज काफी खुश हूं, क्योंकि उसका रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाएगा। अब वह बार-बार रक्तदान करेगा। - अतुल कुमार
पहली बार कर रही हूं रक्तदान
अपने पिता के साथ पहली बार रक्तदान करने पहुंची हूं। जब रक्त की जरूरत होती है तो दूसरे लोगों द्वारा किया गया रक्तदान ही दूसरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए काम आता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जिंदगियों को बचाता है। - योगिता, शास्त्री नगर
लगातार करता रहूंगा रक्तदान
अब तक तीन बार रक्तदान किया है। आज चौथी बार शिविर में रक्त देने आया हूं। भविष्य में भी इसी तरह दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करता रहूंगा। साथ ही हर किसी से रक्तदान करने का आह्वान भी करूंगा। - राकेश कुमार, लाइनपार
रक्त का नहीं कोई विकल्प
रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्तदान करने से खुशी मिलती है। लगातार भविष्य में रक्तदान करता रहूंगा। मेरा खून किसी की जान बचाने में काम आएगा। मेरे लिए जीवन में इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। - हिमांशु भारद्वाज
शिविर का पता चलते ही पहुंच गया
आज सुबह पता चला कि अमर उजाला की ओर से रेलवे रोड पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी मिलते ही मैं रक्तदान करने के लिए पहुंच गया। हर तीसरे महीने रक्तदान करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि जब रक्त की जरूरत होती है तो दूसरे लोगों द्वारा किया गया रक्तदान ही उस व्यक्ति की जान बचाने के लिए काम आता है। - आशीष कुमार
65 साल की उम्र में भी किया रक्तदान
मेरी उम्र 65 साल हो चुकी है। अमर उजाला की ओर से लगाए शिविर का पता चला तो रक्तदान करने पहुंच गया। इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करने पर गर्व महसूस होता है। हमारा रक्त किसी दूसरे की जान बचाने में काम आता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर के अंदर से कई बीमारियां स्वयं की खत्म हो जाती हैं। - बलराम
बाजार में आई थी तो शिविर लगा देखा तो कर दिया रक्तदान
रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता हो। उस समय उसे बचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं तब हमें रक्तदान के महत्व का आभास होता है। बाजार में आई थी तो देखा कि शिविर लगा है तो रक्तदान कर दिया। - मंजू बाला

शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते एसडीएम हितेंद्र शर्मा।- फोटो : Bahadurgarh