फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BKU (Ugrahan) Submits Memorandum for Cleaning of Pelpa Link Drain

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेलपा लिंक ड्रेन की सफाई के लिए भाकियू (उग्रहां) ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Apr 2026 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
BKU (Ugrahan) Submits Memorandum for Cleaning of Pelpa Link Drain
02jjrp07- लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापनदेने पहुंचे भाकियू (उग्रहां) के सदस्य। स्रोत : भाकियू (
झज्जर। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहां) ने वीरवार को समाधान शिविर में पेलपा लिंक ड्रेन की सफाई और पैमाइश के संबंध में स्मरण पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि एक जनवरी को दिए गए मांग पत्र पर तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ड्रेन की सफाई न होने और अवैध रूप से पाइप दबाकर पानी रोकने के कारण खेड़ी जट्ट, बादली, लाडपुर और पेलपा गांव की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न होकर दलदल बन रही है। इस वजह से लगातार दो सीजन से फसलों की बुआई नहीं हो पाई है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर जिला प्रधान मंजीत गुलिया, धर्मबीर लाडपुर ,सुरेंद्र पेलपा, सुरेश लाडपुर, कालू बादली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed