फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP Mahila Morcha burnt the effigy of MP

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद का पुतला फूंका

Sun, 23 Jun 2024 05:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burnt the effigy of MP
ज्जर के राव तुला राम चौक पर सांसद जयप्रकाश के पुतले को भूकंते हुए भाजपा महिला मोर्चा की सदस
झज्जर। हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने निंदा की और प्रदर्शन कर राव तुलाराम चौक पर सांसद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं को नहीं पता कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं ही परिवार की असली विरासत को संभालती थी और महिलाएं ही परिवारों की मुखिया होती थी। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मान सम्मान देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक किया। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया और उन्हें नीचा दिखाने का कार्य किया है। कांग्रेसी नेता हरियाणा में 5 सीट जीतने के बाद घमंड से भरे हुए है तथा हमेशा ही घमंडियां बात करते हैं। पूर्व मंत्री कांता देवी ने कहा कि बहन- बेटियों और महिलाओं की इज्जत करना कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। उन्होंने सांसद जयप्रकाश से सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगने को कहा। । इस अवसर पर महेंद्र कौर, शकुंतला, रेखा, शीला, सुलोचना, कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed