फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP-JJP are still throwing dust in the eyes of the public: Deependra Hooda

भाजपा-जजपा आज भी जनता की आंखों में झोंक रही धूल : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP are still throwing dust in the eyes of the public: Deependra Hooda
दुकानदारों सें मिलते राज्य सभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा ।
झज्जर। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत जनसंपर्क किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वजह है कि बीजेपी रोहतक की सीट जजपा को देना चाहती है और जजपा लेना ही नहीं चाहती। हकीकत में भाजपा-जजपा दोनों ही जनता की आंखों में आज भी धूल झोंक रही हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि चुनाव में होने वाली हार से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। सरकार ने खुद कबूल कर लिया कि 10 साल में लोगों में इतनी नाराजगी हो गई है कि मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दोनों को बदलना पड़ा। भाजपा समझती है कि उसने मनोहरलाल को मुख्यमंत्री पद से हटाकर बड़ा तीर मारा है तो ये उसकी गलतफहमी है। हकीकत ये है कि प्रदेश की जनता अकेले मनोहरलाल से नहीं पूरी भाजपा से नाराज है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed