फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bjp

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास आज, जिलाध्यक्ष ने ली तैयारियों को लेकर बैठक

Tue, 17 Sep 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp
मीटिंग लेते हुए जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल - फोटो : Jhjhar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिन के प्रवास पर बहादुरगढ़ आ रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तीन जिलों के शक्ति केन्द्र प्रमुख, पालक और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक की तैयारियों के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बिजेन्द्र दलाल ने बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों से शक्ति केंद्र प्रमुख और पालकों को रजिस्ट्रेशन कर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करने के दिशानिर्देश भी दिये। बिजेंद्र दलाल ने बताया कि भाजपा संगठन जमीन से जुड़ा हुआ है और भाजपा के कार्यकर्ता हर घर और हर पन्ने से जुड़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं को चुनावी दिशानिर्देश देकर जायेंगे। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर किस तरीके से सरकार के कार्यों को रखना है और जनता से सरकार और संगठन का जुड़ाव और मजबूत कैसे हो इन विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बिजेंद्र दलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बैठक से पहले पौधरोपण भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता दिनेश शास्त्री, प्रभारी सुरेन्द्र तेवतिया, योगेश सिलानी, कांता देवी, सुनिता चौहान, सुनिता धनखड़, सीमा दहिया, मनोज जांगड़ा, जयप्रकाश शर्मा, विनोद, सुरेंद्र, रत्न सागर और अनिल शर्मा समेत काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिक परिवार को करेंगे सम्मानित
उन्होंने बताया कि देश के सैनिकों और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए सेना मेडल से सम्मानित शहीद हवलदार हरिओम के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिये जेपी नड्डा शहीद के घर पर स्वयं जाकर परिजनों का सम्मान करेंगे। बिजेंद्र दलाल ने बताया कि बैठक में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक में हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, कविता जैन, मनीष ग्रोवर और सांसद अरविंद शर्मा समेत पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed