{"_id":"680151ca396d6b0d6402c196","slug":"bjp-is-misusing-agencies-we-are-not-the-ones-to-be-suppressed-karan-chautalabjp-is-misusing-agencies-we-are-not-the-ones-to-be-suppressed-karan-chautala-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-120800-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एजेंसियों का कर रही गलत इस्तेमाल, हम दबने वालों में से नहीं : कर्ण चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एजेंसियों का कर रही गलत इस्तेमाल, हम दबने वालों में से नहीं : कर्ण चौटाला
Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। इनेलो के युवा राष्ट्रीय महासचिव कर्ण चौटाला ने ईडी की तरफ से रॉबर्ट वाड्रा और सोनिया गांधी से पूछताछ करने और चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेताओं को हिरासत में लेने के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस की ही बात नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा ने अलग-अलग दलों के नेताओं पर सीबीआई का दबाव बनाने का काम किया था। वह एजेंसियों को गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग दब जाते है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती व युवा राष्ट्रीय महासचिव कर्ण सिंह चौटाला वीरवार को शहर के पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक 31 लोगों की जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद हल्का और बूथ स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। नशे को लेकर कर्ण चौटाला ने कहा कि आज के समय में क्राइम और नशा ज्यादा ही बढ़ रहा है। इसमें सरकार का हाथ होना स्वाभाविक है। बिना सरकार के हाथ होना यह चीज संभव नहीं है। अगर प्रशासन और सख्ती करें तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। वक्फ बोर्ड को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला आने का इंतजार है। अगर वक्फ बोर्ड के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ी तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे। इनेलो और जेजेपी के एक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक विचारधारा के लोग तो एक हो सकते हैं, लेकिन अलग-अलग विचारधाराओं के लोग एक नहीं हो सकते। नफे सिंह राठी के हत्यारोपियों के नहीं पकड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। वहीं जहां भी उनकी जरूरत होगी, वहां पर वह उनसे एक कदम आगे खड़े रहेंगे। नफे सिंह राठी से उनको भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। देवीलाल की प्रतिमा के अपमान पर उन्होंने कहा कि यह शिक्षा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा करने वाले सभी को माफ किया गया है। यदि चर्चा में आने के लिए कोई ऐसा करेगा तो वह भी सख्ती से काम लेंगे और शिकायत करेंगे।