फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP is going to form government with majority for the third time in the state and country: Keshav

भाजपा की प्रदेश व देश में तीसरी बार बहुमत से बनने जा रही सरकार : केशव

Wed, 14 Feb 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
BJP is going to form government with majority for the third time in the state and country: Keshav
झज्जर में भाजपा के कार्यकर्ता बैठक करते हुए ।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। चलो गांव की ओर अभियान के तहत झज्जर के बूथ 89 पर बैठक की गई, इसमें झज्जर ग्रामीण मंडल के महामंत्री डॉक्टर अशोक जांगड़ा ने बूथ प्रवासी के रूप में प्रवास किया। सबसे पहले खेड़ापति बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में जाकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ माथा टेका और महाराज मृत्युंजय गिरी का सम्मान किया। झज्जर गौशाला में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने गौ माता को गुड खिलाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बूथ संयोजक केशव सिंगला ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री अशोक जांगड़ा ने बूथ जीता चुनाव जीता को लेकर अपने बूथ पर पार्टी को अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। वहीं बूथ संयोजक केशव सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व देश में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख के साथ घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। इस अवसर पर मास्टर राजवीर यादव पूर्व प्रिंसिपल ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी, प्रमोद बंसल, गुलशन शर्मा, विनीत पोपली, सुशीला लंबा, पंकज एडवोकेट, बबीता सिंगल, प्रीति हरित, प्रियंका शर्मा, सरिता सिंघल, पूनम बाल्मीकि, रेणुका उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed