फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider son killed in car collision, father injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल

Tue, 28 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider son killed in car collision, father injured

विज्ञापन
बेरी (झज्जर) छूछकवास मार्ग पर सोमवार को बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को सामने से तेज गति से आ रहे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र राजबीर निवासी गांव खेड़ी खुम्मार के रूप में हुई है। प्रदीप अपने पिता राजबीर के साथ बाइक पर सवार होकर छूछकवास के पास से अपने गांव के लिए निकला था। जब वह गांव जहाजगढ़ के पास बराणी मोड़ पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आए एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पिता राजबीर की हालत ठीक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता राजबीर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।


- वर्जन
मृतक के पिता राजबीर के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अजीत सिंह, चौकी प्रभारी, छूछकवास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed