{"_id":"608073b28ebc3e2456615822","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-tractor-jhjhar-news-rtk6054525111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
झज्जर। लुहारी गांव के पास मंगलवार की देर रात को एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते माछरौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां पर बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतके के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव शुभमपुर, बिहार निवासी सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।
सोनू गांव लुहारी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार की देर रात वह कंपनी में जाने के लिए अपनी बाइक पर निकला था। गांव लुहारी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में आने से सोनू की मौत हो गई। सोनू ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बुधवार को पुलिस ने मृतक सोनू के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।