फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike collided head on on Asauda-Kharkhauda road, one dead

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा-खरखौदा रोड पर आमने-सामने टकराई बाइक, एक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collided head on on Asauda-Kharkhauda road, one dead

विज्ञापन

बहादुरगढ़। आसौदा-खरखौदा रोड पर दो मोटरसाइकिलों मे भिड़ंत हो गई। इसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने गांव जसौर खेड़ी निवासी एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया गया। घटना 19 अगस्त को शाम के समय हुई।
पुलिस को दी शिकायत में जतिन निवासी जसौर खेड़ी ने बताया कि 19 अगस्त को शाम करीब 4 बजे मोटरसाइकिल से अपनी दादी को छोड़ने के लिए आसौदा मोड़ पर जा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल के आगे गांव का ही गौरव अपनी बाइक पर था। आरोप है कि गौरव मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था।
विज्ञापन

जब वह रोड पर स्थित एक फैक्टरी के पास पहुंचा तो आसौदा की तरफ आ रही एक मोटरसाइकिल में गौरव ने दूसरी साइड में टक्कर मार दी। जब उसने रुककर देखा तो दूसरी मोटरसाइकिल पर उसके चाचा कुलदीप थे। टक्कर लगते ही चाचा सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed