फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bijli nigam teem, villagers in angry, meeter, Bahadurgarh

घर के बाहर मीटर लगाने आई निगम की टीम को खदेड़ा

Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bijli nigam teem, villagers in angry, meeter, Bahadurgarh
बिजली मीटर - फोटो : bureau

शक्ति नगर में वीरवार को घरों के बाहर खंभों पर मीटर लगाने के कार्य का लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने मीटर लगाने आई टीम के सदस्यों को भगा दिया और बाद में मौके पर पहुंचे जेई को भला-बुरा कहा। लोगों ने कहा कि पहले कॉलोनी में खंभे और नए तार लगवाए जाएं, उसके बाद घरों के बाहर मीटर लगें। इतना ही नहीं खंभों पर लगाने के बजाय मीटर सभी के घरों के बाहर ही दीवार पर लगाए जाएं, ताकि वे उन्हें तोड़-फोड़ से बचा सकें।

विज्ञापन


दरअसल, वीरवार को बिजली निगम की एक टीम शक्ति नगर पहुंची और घरों के बिजली मीटर घरों के बाहर खंभों पर लगाने के लिए कार्य शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने कई खंभों पर मीटर के बॉक्स भी लगा दिए। जैसे ही यह भनक लोगों को लगी तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और इसकी सूचना नगर परिषद अध्यक्ष शीला राठी के बेटे संदीप राठी को दे दी। सूचना मिलते ही संदीप मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी।
विज्ञापन


संदीप राठी व अन्य लोगों ने पहले तो मीटर लगाने का कार्य रुकवाया और मौके पर उच्च अधिकारियों को भेजने की मांग की। संदीप और शक्ति नगर निवासी नवीन, सतीश, राजेंद्र, मांगेराम राठी, सुखबीर, शारदा, सुदेश, कृष्णा आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में न तो खंभे हैं और बिजली के तार भी काफी लटके हुए हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका रहती है। इसलिए घरों के बाहर मीटर लगाने चाहिए, जबकि घरों से काफी दूर खंभों पर मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मीटरों से छेड़छाड़ और नुकसान की जिम्मेदारी भी बिजली निगम नहीं लेता। उन्होंने मांग की है कि पहले नगर में खंभे, तार और अन्य सुविधाएं दी जाएं, उसके बाद घरों के बाहर दीवार पर ही मीटर लगाए जाएं। इसी बीच मौके पर जेई संजय आ गए। उनके चारों तरफ लोग इकट्ठे हो गए, जेई से काफी नोक-झोंक की, लेकिन मौके की नजाकत को देखते हुए जेई कुछ नहीं कह सके और सिर्फ लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर चलते बने।


बिजली निगम के जेई संजय का कहना है कि शक्ति नगर में खंभे और तार लगाने के कार्य का एस्टिमेट पास हो चुका है। जल्द ही खंभे और तार लगा दिए जाएंगे। रही बात मीटर लगाने की तो येे सरकार के आदेश हैं कि मीटर घरों के बाहर खंभों पर ही लगाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed