फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big revelation in Family ID portal tampering case in Haryana, three employees arrested

Haryana: फैमिली आईडी पोर्टल छेड़छाड़ मामले में बड़ा खुलासा, तीन कर्मचारी गिरफ्तार; शिकायतकर्ता निकला सरगना

Sat, 30 Nov 2024 05:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

फैमिली आईडी पोर्टल से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनसे फैमिली आईडी पोर्टल के साथ छेड़छाड़ किए जाने के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Big revelation in Family ID portal tampering case in Haryana, three employees arrested
झज्जर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में सरकारी पोर्टल पर फैमिली आई के साथ छेड़छाड़ करने के मामले का भंड़ाफोड़ हुआ है। इस मामले में एडीसी विभाग के क्रीट विभाग के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में हैरत की बात तो यह है कि घटना को अंजाम देने वाली इस तीन सदस्यीय टीम का मुख्य सरगना कोई ओर नहीं बल्कि विभाग का ही कार्यालय हैड़ योगेश निकला। योगेश ने ही बीती 11 नवम्बर को पुलिस में शिकायत दी थी कि विभाग की फैमिली आईडी पोर्टल पर छेड़छाड़ हो रही है और कुछ लोग इसे हैक कर अपने निजी स्वार्थ के लिए विभाग की इस पोर्टल आईडी का इस्तेमाल कर रहे है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जिले की साईबर सैल को सौंपा। पुलिस की साईबर सैल ने इस मामले में तथ्यों की गहराई तक जाते हुए छानबीन की। जब सभी टैक्नीकल एवीडैंस साईबर सैल को मिल गई और शक की सूई शिकायतकर्ता योगेश पर घूमने लगी। उसके बाद पुलिस ने सबसे पहले एडीसी कार्यालय की क्रीट विभाग के इस शिकायतकर्ता योगेश को काबू किया।

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आते ही योगेश ने अपना गुनाह कबूल किया और उसे पुलिस की इस साईबर सैल के सामने बताते हुए कतई भी देर नहीं लगी कि उसके साथ इस पूरे घटनाक्रम में विभाग का जोनल हैड अमित कुमार और ऑपरेटर विकास भी शामिल है। पुलिस ने इन दोनों को भी काबू किया। सबसे पहले पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाईल फोन बरामद किए। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसीपी धर्मबीर ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान ही इस पूरे घटनाक्रम से रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जो भी इस मामले में टैक्नीकल एवीडेंस सामने आई है उससे साफ होता है कि तीनों ही आरोपी इस घटना को अंजाम देने में संलिप्त थे और किसी को शक न हो इसके लिए मुख्य आरोपी योगेश ने अपने बचाव में पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed