फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big relief : drugs in 60-70 percent less price

बाजार से 60-70 फीसदी मिलेंगी सस्ती दवाइयां

Fri, 19 Jun 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

जिले में किसी भी दवा के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा और न ही उनकी जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा, बल्कि उन्हें सरकारी रेट पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए सरकार की ओर से लाइसेंस मिल चुके हैं। जिले में दो प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में जन औषधि जेनरिक स्टोर की सुविधा जुलाई के प्रथम सप्ताह से लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद झज्जर के सामान्य अस्पताल में भी इस ओर कदम बढ़ाए जाएंगे। सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी ने जन औषधि सेंटर का पूरा सेटअप तैयार कर लिया है। इस सेंटर पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ और झज्जर में जन औषधि जेनरिक स्टोर के लिए डीसी डॉ. अशंज सिंह के निर्देश पर तैयारियां चल रही हैं। अस्पताल में डिस्पेंसरी के साथ स्थित कमरे में लोगों को इस स्टोर की सुविधा मिलेगी।

सरकारी रेट पर दवाइयां मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी लाभ होगा। निजी दुकानों से बहुत कम दामों में दवा मिलेगी और दवा खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।

600 से अधिक प्रकार की मिलेंगी दवाइयां
सरकारी रेट पर मिलने वाली दवाइयों के इस स्टोर पर मशहूर कंपनियों सिपला, रेनबैक्सी, कैडिला, अबोट ओर मेडले सहित कई अन्य अच्छी कंपनियों की दवाइयां भी मिलेंगी। सेंटर में 600 से अधिक प्रकार दवाइयां होंगी।

इसके लिए इन कंपनियों से रेट लिस्ट ले ली गई है। आमजन को सरकारी और निजी चिकित्सकों के परामर्श व उनकी पर्ची पर ही सरकारी रेट के हिसाब से दवा मिलेगी।

दवाओं पर अंकित एमआरपी रेट से 60 से 70 प्रतिशत तक की छूट मरीजों को दी जाएगी। आमजन के हित को ध्यान रखते हुए इस कार्य को लेकर सोसायटी की ओर से आईएमए का भी सहयोग लिया जाएगा।

रेडक्रॉस की ओर से संचालित जन औषधि सेंटर की सुविधा वर्किंग टाइम के दौरान ही मिल सकेगी। शुरुआती तौर पर रात के समय यहां दवा नहीं मिलेगी।

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक यहां से कोई भी व्यक्ति चिकित्सक की पर्ची के आधार पर दवा खरीद सकता है। दिन में अच्छा रिस्पांस मिला तो यह सेवा 24 घंटे के लिए कर दी जाएगी।

जिला उपायुक्त डॉ. अशंज सिंह के अथक प्रयासों से इसका जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शुभारंभ हो रहा है। इस सेंटर से दवा खरीदने वालों को जहां आर्थिक तौर पर काफी मदद मिलेगी तो साथ में उन्हें दवा का बिल भी कंप्यूटराइज्ड की दिया जाएगा।


सेंटर में दो कर्मचारियों की तैनाती होगी, जिसमें एक फार्मासिस्ट तो दूसरा हेल्पर तैनात होगा। यही नहीं सेंटर की समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की जाती रहेगी। -महेश कुमार, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed