{"_id":"68d2ecd887501a8b9e09a725","slug":"bhiwani-beat-hca-c-team-by-134-runs-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-732739-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भिवानी ने एचसीए सी टीम को 134 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भिवानी ने एचसीए सी टीम को 134 रन से हराया
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-16 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में भिवानी ने एचसीए सी टीम को 134 रन से हराया। मुकाबला चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के मैदान तीन पर खेला गया। नैतिक कुमार तीन रन से शतक से चूके। रणित कुमार ने चार विकेट लिए।
इस मैच में एचसीए की सी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भिवानी की शुरुआत अच्छी नहीं व 26 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद नैतिक कुमार व अरमान कुमार ने बल्लेबाजी की।
भिवानी की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। भिवानी की ओर से नैतिक कुमार ने 96 गेंदों पर 9 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। अरमान कुमार ने 78 व तेजस ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन
एचसीए सी टीम की ओर से अमर्त्य सूरी व मोहम्मद आतिफ अली ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में एचसीए सी टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 16 रन के स्कोर पर दो विकेट गिरने के कारण टीम संकट में आ गई लेकिन टीम कोई भी बल्लेबाज संकट से नहीं उबार पाया व पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
पूरी टीम केवल 146 रन पर ऑलआउट हो गई व भिवानी ने 134 रन से मैच जीता। एचसीए सी टीम की ओर से प्रीत ने 35 व अंश ने 26 रन बनाए। भिवानी की ओर से रणित कुमार ने चार व सिद्धार्थ ने दो विकेट लिए।