फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharat Vikas Parishad donated Food in Sector 16 and 17

सेक्टर-16 और 17 में बांटी गई खाद्य सामग्री और मास्क

Wed, 01 Apr 2020 09:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad donated Food in Sector 16 and 17
श्रमिकों को भोजन वितरित करते भाविप के सदस्य। - फोटो : Bahadurgarh
बुधवार को भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा की तरफ से कोरोना वायरस के चलते 150 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 व 17 में फैक्टरी श्रमिकों के साथ-साथ दिहाड़ीदार मजदूरों को भोजन वितरण के साथ-साथ 25 परिवारों को आटे के कट्टे, दाल और चावल वितरित किए गए। सैनिक नगर में भी सात परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई। भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं उद्योगपति पवन जैन ने कहा कि इस विपदा की स्थिति में हमारा फर्ज है कि गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता करें ताकि कोई भूखा न रहे। भोजन वितरण और अन्य खाद्य सामग्री वितरण में शाखा सदस्य प्रशान्त गौड़, इसरो विभाग में अधिकारी रमेश गुप्ता और राणा प्रताप स्कूल के मैनेजर आनंद पंवार का सहयोग रहा। भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष सतीश शर्मा और सचिव रमेश सुखीजा ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर लाकडॉउन के चलते भोजन वितरण लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ की टीम ने बांटी सामग्री
वहीं सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ की टीम द्वारा गरीब मजदूरों व राहगीरों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। टीम ने करीब 100 लोगों को सुबह व शाम के वक्त भोजन मुफ्त उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है। सूर्या रोशनी द्वारा मानव कल्याण दल के नाम से यह सेवा का कार्य किया जा रहा है। दल ने गणपति धाम में ठहरे प्रवासी लोगों को भोजन कराने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

मास्क व भोजन वितरित किया
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आमजन से लॉकडाउन में पूरा सहयोग दिए जाने की अपील की। साथ में उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया। उन्होंने मास्क बांटे, वहीं गरीब व असहाय लोगों को भोजन भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed