फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhaiya Dooj festival will be celebrated on 14th and 15th November

भैया दूज: 14 व 15 नवंबर को मनाया जाएगा पर्व, जानिए किस से किस समय तक रहे शुभ मुहूर्त

Thu, 09 Nov 2023 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 12:03 AM IST
सार

14 नवंबर को दोपहर 2:36 मिनट से कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीय तिथि की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को 1 बजकर 47 मिनट पर समापन होगा।

विज्ञापन
Bhaiya Dooj festival will be celebrated on 14th and 15th November
भैयादूज स्पेशल - फोटो : Demo Pic

विस्तार

दिवाली के दो दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भैया दूज मनाने के लिए सही तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्य ने कहा कि भैया दूज पर्व दो दिन 14 और 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरु हो रही है। इसका समापन 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगा। इसी वजह से यह पर्व दो दिनों तक मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की तरह भैया दूज पर्व भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है।
विज्ञापन


भैया दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है। ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से भैया दूज पर शोभन योग भी बन रहा है, जिसे शुभ फलदायी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म में त्योहार उदया तिथि पर भी मनाया जाता है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार भैया दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को टीका करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक है। बाकी 1 बजकर 47 मिनट तक भैयादूर मनाने के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed