फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beri's development plan published

बेरी शहर का ड्राफ्ट डेवल्पमेंट प्लान 2041 का हुआ प्रकाशन : डीसी

Tue, 18 Oct 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Beri's development plan published
झज्जर। हरियाणा सरकार ने बेरी शहर का प्रारूप विकास प्लान-2041 प्रकाशित कर दिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से प्रकाशित प्लान में बेरी के लिए वर्ष 2041 में 534.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि यह प्लान 42 हजार की आबादी के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रारूप विकास प्लान-2041 में रिहायशी, औद्योगिक, व्यावसायिक एवं संस्थागत उपयोग के लिए विभिन्न प्रस्तावनाएं दी गई है। जिसके तहत रिहायशी एरिया के लिए 97.0 हेक्टेयर, वाणिज्यिक एरिया 28.50 हेक्टेयर, औद्योगिक क्षेत्र 42.50 हेक्टेयर, परिवहन एवं संचार एरिया 55.0 हेक्टेयर, जन उपयोगिता एरिया 23.20 हेक्टेयर, सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक क्षेत्र 21.0 हेक्टेयर, खुले स्थान (हरित पट्टियों सहित) के लिए 38.0 हेक्टेयर एरिया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीटीपी जेपी खासा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरी शहर के प्रारूप विकास प्लान-2041 की जानकारी विभाग के लघु सचिवालय, झज्जर के विस्तार भवन स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विकास प्लान 2041 विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रारूप विकास प्लान घोषित होने के उपरांत सरकार की ओर से घोषित विभिन्न विभागीय नीतियों के तहत आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed