फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Be careful in polluted air, otherwise you will get sick

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषित हवा में रहें सावधान, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

Sat, 25 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Be careful in polluted air, otherwise you will get sick
बहादुरगढ़। सुबह और रात को स्मॉग की चादर फैलने लगी है। आंखों में जलन और सांस के रोगियों की सांसें फूलने लगी हैं। सामान्यत: एक्यूआई 0 से 50 के बीच होना चाहिए, लेकिन यह 300 के पार पहुंच गया है जोकि सेहत के लिए खतरनाक है। लिहाज सावधान रहने की जरूरी है। इस मौसम में लापरवाही बरती गई तो बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रदूषण से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने बताया कि स्मॉग से खांसी, गले और छाती में संक्रमण आदि से बीमारियां हो सकती हैं। जिन लोगों को अस्थमा है उनके लिए यह काफी खतरनाक है। ऐसे लोगों को स्मॉग के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चािहए।
विज्ञापन

यह साइनस और एलर्जी वाले मरीजों के लिए उत्प्रेरक का काम करती है। ये कण फेफड़े में चले जाते हैं। इसके लिए प्रदूषण काफी हद तक जिम्मेदार है। स्मॉग के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर कई तरह की परेशानियां होती हैं। बुखार होने का खतरा भी बना रहता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, सांस के मरीजों के लिए यह कण ज्यादा नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मालविका ने बताया कि ऐसे वातावरण में आंखों की नमी प्रभावित होने लगती है। इससे आंखों में चिकनाहट कम होने लगती है और सूखापन आने लगता है। आंखों से पानी आना, आंखें लाल होना, सूजन, जलन, खुजली होने लगती है। इससे बचने के लिए आंखों को कई बार धोएं व बाहर निकलते समय गॉगल्स लगाएं।



स्मॉग से होती हैं ये समस्याएं

आंखों में जलन, श्वास संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, त्वचा संंबंधी बीमारियां।



सामान्य लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

- अपनी गतिविधियां सामान्य रखें जैसे दौड़ना या साइकिल चलाना, टहलना आदि कम करें, जिससे सांस की समस्याओं से राहत मिलेगी।

- सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियां न करें।

- यदि इस दौरान आपको कफ, सीने में दबाव या घुटन, सांस लेने में कठिनाई या बेहोशी होती है तो गतिविधियां तुरंत बंद कर बैठ जाएं।

- घर से बाहर निकलें तो मुंह पर रूमाल या मास्क लगाएं

- पेय पदार्थ ज्यादा लें, खासकर गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।

- घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद रखें।

- सांस के मरीज अपनी दवाएं समय से लें।

- कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed