फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Banks should use official language Hindi more and more in their branches: JK Mandal

शाखाओं में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें बैंक : जेके मंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Banks should use official language Hindi more and more in their branches: JK Mandal
झज्जर। शहर के पंजाब नेशनल बैंक स्थित अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम छमाही बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एलडीएम विजय सिंह ने की जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक जेके मंडल उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार की दिशा में केंद्रीय कार्यालयों की भूमिका को सराहा और सभी कार्यालयों से अपेक्षा की कि वे संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें। बैठक में 14 कार्यालय प्रमुखों और 16 हिंदी अधिकारियों एवं नामित अधिकारियों सहित कुल 30 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समिति के सामूहिक प्रयासों से जिले में राजभाषा हिंदी का प्रयोग और अधिक प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed