फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Banks end up somewhere down the server cache somewhere, cloudy, Jhajjar

बैंकों में कहीं सर्वर डाउन तो कहीं कैश हुआ खत्म

Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/झज्जर,अमर उजाला
ब्यूरो/झज्जर,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार के दिन भी बैंकों के बाहर मेले जैसी स्थिति बनी रही। बादली के बैंकों में जहां थोड़ा बहु लेन देन हो रहा है वहीं माजरी गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के उपभोक्ता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी ग्राहकों को एक रुपया तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


बैंकों की लापरवाही भी साफ झलकी। कई बैंकों में चार बजे ही दरवाजे लोक कर दिए गए। जब बाहर खड़े लोगों ने विरोध किया तो दरवाजे खोले दिए। बैंक के बाहर खड़े लोगों का कहना था कि मनमर्जी के हिसाब से बैंक कर्मी काम कर रहे है। शनिवार को देर शाम तक बैंकों की लंबी लाइनें भी रही। जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को बादली कस्बे में भीड़ अधिक होने के कारण ग्राहकों के साथ कर्मचारियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह लाइन में लगने के बाद भी लोगों को कम से कम चार या पांच घंटे के बाद नंबर आया। बल्कि दोपहर के समय कैश खत्म होने से बैंक  कर्मियों को खासी दिक्कते हुई। बैंक कर्मियों ने लंच के बाद कैश आते ही लेन देन को शुरू कर दिया तो ग्राहकों के चेहरों पर खुशी छा गई। कारपोरेशन, यश, पंजाब नैशानल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित बादली बैंक शाखाओं में भीड़ के बीच लेन हो रहा है मगर माजरी गांव के एचडीएफसी बैंक में पैसे निकालने का कोई प्रबंध नहीं हुआ है और रविवार को भी पैसा नहीं मिला तो उपभोक्ताओं में रोष बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed