फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bank chairman suspended, jhajjar

सहकारी बैंक का चेयरमैन निलंबित

Sat, 30 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय अहलावत पर निलंबन की गाज गिरी है। अहलावत को निलंबन के आदेश किसी और ने नहीं बल्कि उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां रोहतक द्वारा थमाए हैं।
विज्ञापन

अहलावत पर डीघल पैक्स में कर्मचारियों से बदसलूकी करने, मार पिटाई करने व सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे है।

जानकारी अनुसार डीघल पैक्स के कर्मचारियों ने बीते दिनों उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां रोहतक, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर व महाप्रबंधक झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक को पिछले दिनों शिकायत दी थी कि इसी माह की 18 जुलाई को झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय अहलावत ने डीघल पैक्स में घुसकर वहां के कर्मचारियों के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उनमें से कई कर्मियों के साथ मारपिटाई भी की। आरोप सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ का भी है। कर्मचारियों की इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अहलावत को निलंबन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते है उप-रजिस्ट्रार
उन्हें डीघल पैक्स के कुछ कर्मचारियों द्वारा पिछले दिनों एक शिकायत भेजी गई थी। इस शिकायत में झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय अहलावत पर पैक्स में घुसकर कर्मचारियों के साथ मार पिटाई करने व सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। फिलहाल नियमानुसार जो कार्रवाई बनती थी वह अमल में लाई गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां रोहतक


पूरे मामले में एक तरफा कार्यवाही की गई है, मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।  मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की जाएंगी।
- अजय अहलावत, निलंबित चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed