{"_id":"662a905af2a1efcee10897cb","slug":"ban-on-flying-drones-and-paramotors-in-view-of-cm-badlis-arrival-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-107023-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के बादली आगमन के मद्देनजर ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के बादली आगमन के मद्देनजर ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर लगी रोक
Thu, 25 Apr 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
बादली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के 27 अप्रैल को बादली में आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर बादली में किसी भी तरह का ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने जिले में 27 अप्रैल 2024 की सुबह 7 बजे से अगले 12 घंटे तक ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन