{"_id":"656795babf250531c308baac","slug":"bahu-jholri-school-team-stood-first-in-role-play-competition-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5884-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोल प्ले प्रतियोगिता में बहु झोलरी स्कूल की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोल प्ले प्रतियोगिता में बहु झोलरी स्कूल की टीम रही प्रथम
Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में जिला स्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु झोलरी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना में द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी ने तृतीय, लोक नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जस्सौर खेडी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेडा द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झासंवा तृतीय रहे।
इस मौके डाइट प्राचार्य बीपी राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ये प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज और खंड बेरी के परियोजना संयोजक रमेश चौहान का स्वागत किया। जिला एफएलएन संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना है तथा खंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम ने जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा जिला स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को 300, 200 और 150 रुपये का नकद पुरस्कार तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संगीत अध्यापिका रिंकी, परीक्षित तथा प्रदीप कुमार ने निर्णायक रूप में भूमिका का निर्वहन किया। डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बेहतरीन मंच संचालन किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, शमशेर देशवाल, भूपेंद्र सिंह रोज, राजीव देशवाल, मांगे राम,विनोद कुमारी, सोमबीर, रिंकी,प्रदीप कुमार, परीक्षित तथा नरोत्तम उपस्थित रहें।