{"_id":"67478867d8f33d4bca060fd7","slug":"bahranas-sports-stadium-will-be-renovated-for-rs-23-lakh-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-115930-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहराणा के खेल स्टेडियम का 23 लाख में होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहराणा के खेल स्टेडियम का 23 लाख में होगा कायाकल्प
Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
27jjrp15- झज्जर। बहराणा गांव का खेल स्टेडियम जिसकी मरम्मत की जानी है। स्त्रोत-कोच
झज्जर। जिला खेल विभाग की तरफ से बहराणा में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए लगभग 23 लाख रुपये की मंजूरी दी है।
खेल विभाग ने बहराणा में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए खर्च का अनुमान लगाकर मार्च महीने में खेल विभाग के पास पंचकूला भेजा गया था। इसके बाद खेल विभाग की तरफ से मरम्मत के लिए अगस्त में 23 लाख रुपये पास किए गए थे। अब खेल स्टेडियम में हॉल की मरम्मत, चहारदिवारी की मरम्मत, हाॅल में लगे खिड़की-दरवाजों की मरम्मत और स्टेडियम में बने शौचालयों की मरम्मत का कार्य करवाया जाना है।
विधानसभा चुनाव के कारण नहीं शुरू हो पाया मरम्मत का काम
विधानसभा चुनाव के कारण खेल स्टेडियम की मरम्मत का कार्य नहीं करवाया जा सका था, चुनाव के बाद खेल विभाग की तरफ से डीएनआईटी तैयार करवाई जा रही है। इसके बाद पंचकूला भेजा जाएगा और वहीं से स्टेडियम की मरम्मत करने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
लगभग 200 खिलाड़ी करते हैं तैयारी
स्टेडियम में लगभग 200 खिलाड़ी तैयारी के लिए आते हैं। स्टेडियम में हैंडबाल खेल नर्सरी है, जिसमें 25 बच्चे तैयारी करते है। वहीं, लगभग 100 के आसपास हैंडबाल के खिलाड़ी तैयारी करते हैं। साथ ही बास्केटबॉल के दौड़ और कबड्डी के लगभग 50 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बहराणा में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का काम किया जाना है। इसके लिए जिला खेल विभाग की तरफ से मरम्मत में आने वाले खर्च का अनुमान लगाकर मार्च में खेल विभाग के पास भेजा गया था। ये अगस्त महीने में पास किया गया था।
ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर