फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's Rohit Arya and his team gave the message of environmental protection in Maha Kumbh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के रोहित आर्य व उनकी टीम महाकुंभ में दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's Rohit Arya and his team gave the message of environmental protection in Maha Kumbh
-फोटो 52 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते रोहित आर्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में एक कदम चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ निवासी रोहित आर्य और उनकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण और सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। वाटिका मिशन ने 1 करोड़ बायोडिग्रेडेबल पानी के पाउच वितरित कर लाखों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया। महाकुंभ में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिविर में असम के राज्यपाल ने वाटिका टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, वाटिका मिशन केवल जल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि यह पर्यावरणीय जिम्मेदारी और समाज के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस पहल ने भारत के भविष्य के लिए स्थिरता का एक मजबूत संदेश दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ वाटिका मिशन
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में रोहित आर्य और अश्विनी शर्मा अध्यक्ष अखंड भारत मिशन को राइजिंग इंडिया इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी अवाॅर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद (राज्यसभा) रेखा शर्मा ने कहा, वाटिका मिशन भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक प्रेरणा है। टीवी अभिनेत्री विनीता मलिक ने इसे आस्था और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। सुमित्रा चौहान, हरियाणा राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा, यह मिशन हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed