{"_id":"655ee7766297d12c5e00b2eb","slug":"bahadurgarh-thief-gang-exposed-2910-liters-of-diesel-and-50-liters-of-petrol-recovered-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के चोर गिरोह का पर्दाफाश: 2910 लीटर डीजल व 50 लीटर पेट्रोल बरामद, ट्रैक्टर वालों को होता था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के चोर गिरोह का पर्दाफाश: 2910 लीटर डीजल व 50 लीटर पेट्रोल बरामद, ट्रैक्टर वालों को होता था सप्लाई
Thu, 23 Nov 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:17 AM IST
सार
बहादुरगढ़ के थाना आसौदा पुलिस की एक टीम आसौदा गांव में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फन टाउन के सामने आसौदा-बहादुरगढ़ रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट से तेल के टैंकरों में तेल आता है। इस सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक हरिओम के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई गई और छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मौके से बरामद ड्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ के आसौदा स्थित फन टाउन के सामने खाली प्लाटों में टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी कर उसे ट्रैक्टर व गाड़ी वालों से बेचने का अवैध कारोबार किया जा रहा है। आसौदा थाना पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल चोर गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया है। उसके कब्जे से दो अलग-अलग स्थानों से 2910 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह के सदस्य के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह भी तेल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी ढाई लाख से अधिक का पेट्रोल और डीजल ड्रम से पाकडाभ्य था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
थाना आसौदा पुलिस की एक टीम आसौदा गांव में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फन टाउन के सामने आसौदा-बहादुरगढ़ रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट से तेल के टैंकरों में तेल आता है। यहां पर कुछ ड्राइवर रोहतक के गांव चमारिया निवासी अशोक के साथ मिलकर टैंकरों से तेल चोरी करते हैं और फिर उसे ट्रैक्टरों व गाड़ियों को बेच देते हैं। यह तेल फन टाउन के सामने खाली प्लाटों में बनी टाटियों में छुपाकर रखा जाता है।
विज्ञापन
इस सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक हरिओम के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई गई और छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर अशोक मिला और उसके पास एक प्लाट में बनी टाटी की दुकान में पांच ड्रम करीब एक हजार लीटर डीजल और एक लोहे के ड्रम में 50 लीटर पेट्रोल मिला। दूसरी जगह पर 12 ड्रम मिले। जिसमें दो खाली थे तथा 10 ड्रम में 1910 लीटर डीजल मिला।
इस तरह अशोक के कब्जे से 2910 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल मिला है। अशोक इस तेल को लेकर कोई लाइसेंस, परमिट और खरीद बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ करने पर पता चला कि अशोक तेल टैंकरों से 10-15 लीटर तेल प्रति टैंकर से ड्राइवरों से मिलीभगत कर चोरी करता है और उसे इकट्ठा करके आसपास के ट्रैक्टर व गाड़ी वालो को बेच देता है। मौके से तेल चोरी करने में काम आने वाला पंप सेट भी मिला है।
इस पर टीम ने अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा तेल के दो-दो सैंपल लेकर तेल से भरे ड्रम को सील कर दिया। तेल के भरे ड्रम को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि आसौदा में पेट्रोलियम प्लांट के सामने तेल चोरी का यह काम कई सालों से चल रहा है। पुलिस की ओर से पिछले दिनों की गई कार्रवाई में भी तेल चोरी का राजफाश हुआ था। अब फिर से कार्रवाई की गई तो तेल चोरी का पता चला है।