{"_id":"615c9a5f8ebc3ed3d13b4b99","slug":"bahadurgarh-s-poetess-dr-mamta-saini-s-name-is-recorded-in-the-world-book-of-records-bahadurgarh-news-rtk6261602167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ की कवयित्री डॉ. ममता सैनी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ की कवयित्री डॉ. ममता सैनी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
विज्ञापन
मस्जिद मोहल्ला की कवयित्री डॉ. ममता सैनी का नाम वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ है। उन्हें यह उपलब्धि उनके द्वारा 18 से 19 अप्रैल 2021 तक 24 घंटे लगातार बिना रुके कवियों पर कविता नाम से ऑनलाइन काव्य समारोह ‘अखंड काव्यायन’ का आयोजन करने पर मिला है। वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन ने गत 15 सितंबर को डा. ममता सैनी को इसका प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
डा. ममता सैनी के नाम विश्व कीर्तिमान स्थापित होने से उनके परिजनों व हिंदी प्रेमियों में खुशी का माहौल है। डा. ममता फिलहाल पति सीए राकेश सैनी व बच्चों के साथ तंजानिया में रहती हैं। वह तंजानिया के दार ए सलाम स्कूल में कंप्यूटर साइंस की टीचर हैं। बहादुरगढ़ के स्व. लाला राम सैनी व राममूर्ति सैनी की पुत्री डा. ममता सैनी को कई सालों से कविता लिखने और सुनाने का शौक है।
डॉ. ममता बताती हैं मुझे हमेशा कुछ अलग करने की ललक रहती है। इसी वजह से मैंने सोचा कि क्यों न आदिकाल से आधुनिक काल के उन महान कवियों पर ही कविताएं लिखी जाएं। इसलिए उन्होंने अपने मंच के माध्यम से 157 कवियों को जोड़ा।
विज्ञापन
इन कवियों से आदिकाल से लेकर आधुनिक काल के सुप्रसिद्ध कवियों के जीवन संघर्ष पर कविताएं लिखवाई गईं। इन कविताओं को लेकर 18 अप्रैल 2021 को अखंड काव्यायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 157 कवियों ने 24 घंटे तक नान स्टाप ऑनलाइन कार्यक्रम में अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस तरह के काव्य पाठ का यह अनोखा कार्यक्रम हुआ, जिसकी वजह से वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा इसे विश्व कीर्तिमान में स्थापित किया गया है।