Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Runners Group secured second place nationwide in a virtual marathon.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्चुअल मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh Runners Group secured second place nationwide in a virtual marathon.
-फोटो 51 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीएमई सोल्जराथॉन की राष्ट्रीय वर्चुअल मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय नौसेना की टीम प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही, जबकि सरिका शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर के नेतृत्व में 20 धावकों ने अलग-अलग स्थानों पर दौड़ लगाकर टीम को यह उपलब्धि दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दीपक छिल्लर के साथ तजिंदर भारद्वाज, सौरभ मलिक, उरिरेई देवी, सुधीर तेवतिया, राजेश कुमार, ब्रह्म प्रकाश मान, नवनीत, विनोद राठी, नरेंद्र लाठवाल, मोहित शर्मा, प्रवीण, सनी, विजेंद्र, मुकेश दहिया, मनिंदर, अशोक शर्मा, ललिता पांडेय, देव मलिक, टोनी और रविंद्र आर्य ने भाग लिया।
विज्ञापन

वर्चुअल मैराथन में सभी धावकों ने अपने-अपने स्थानों पर दौड़ लगाई। सामूहिक प्रयास और नियमित अभ्यास के दम पर टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के माध्यम से धावकों ने सैनिकों के प्रति सम्मान जताने के साथ फिटनेस और अनुशासन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में शुरू हुआ था बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप
बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि भारतीय नौसेना की टीम के बाद राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 2019 में शुरू हुआ बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप लगातार मैराथन, अल्ट्रा रन, साइकिलिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियों में भाग ले रहा है। ग्रुप का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
-फोटो 51 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक। स्रोत ग्रुप
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed