{"_id":"68868bc0330ee0fab90f18ea","slug":"bahadurgarh-players-showed-their-strength-in-jannat-e-kashmir-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116399-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्नत-ए-कश्मीर में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्नत-ए-कश्मीर में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : विजेताओं का जिम में पहुंचने पर किया गया स्वागत। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। जम्मू-कश्मीर में नेचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से जन्नत-ए-कश्मीर बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। फेडरेशन प्रधान जुगल धवन की देखरेख में यह प्रतियोगिता हुई। विजेताओं का वर्ल्ड फिटनेस छिल्लर हेल्थ क्लब में पहुंचने पर स्वागत किया।
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी अमित आंतिल, तिजेंद्र राठी, विनीत दहिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 21 व 22 जुलाई को आयोजित हुई थी। इसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किए थे। प्रतियोगिता की डेड लिफ्ट वर्गों में तिजेंद्र राठी ने 170 किलोग्राम भार उठाते हुए पहला स्थान पाया। जबकि बेंच प्रेस में अमित आंतिल व विनीत दहिया ने भी 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने यह पदक जीतकर न केवल बहादुरगढ़ का बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया। विजेताओं का स्वागत हेल्थ क्लब के संचालक युवराज छिल्लर, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी के अलावा अन्य समाजसेवियों ने किया। इस मौके पर जिम कोच अंश, पीयूष, खुशी, संतोषी, पंकज, प्रवीण, रोहित, सुनील कुमार, रविंद्र अहलावत, शुभम, विवेक, लक्की, ऋषभ, गौरव, सुमित, अर्चना मौजूद रहे।