{"_id":"6901047245c2d9ab0b0448a1","slug":"bahadurgarh-has-the-worst-aqi-in-india-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा में घुला जहर: हरियाणा का ये शहर देश में सबसे प्रदूषित,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने NHAI को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में घुला जहर: हरियाणा का ये शहर देश में सबसे प्रदूषित,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने NHAI को जारी किया नोटिस
Tue, 28 Oct 2025 11:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:31 PM IST
सार
पर्यावरण मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक बहादुरगढ़ में अक्तूबर में छह दिन यलो, आठ दिन ऑरेंज और आठ दिन रेड जोन में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। दिवाली के बाद से प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में खराब स्तर पर AQI
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक शहर बहादुरगढ़ की हवा अब सेहत के लिए खतरनाक हो चुकी है। मंगलवार को 347 एक्यूआई के साथ यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। अक्तूबर के 28 दिनों में लोगों को सिर्फ पांच दिन ही साफ हवा नसीब हुई जबकि बाकी दिन शहर या तो रेड, ऑरेंज या यलो जोन में रहा। पानी का छिड़काव कराने के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनएचएआई को नोटिस जारी किया है।
दिवाली के बाद खतरनाक स्तर पर प्रदूषण
पर्यावरण मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक बहादुरगढ़ में अक्तूबर में छह दिन यलो, आठ दिन ऑरेंज और आठ दिन रेड जोन में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। दिवाली के बाद से प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सोमवार को एक्यूआई 381 तक पहुंच गया था जबकि मंगलवार को यह घटकर 347 रहा जो अब भी गंभीर श्रेणी में आता है।

मंगलवार सुबह से शाम तक शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक छठ पर्व पर हुई आतिशबाजी और हवा की कम गति से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और थकावट जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 लागू किया जा सकता है। सोमवार रात हवा की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे थोड़ी राहत मिली लेकिन मंगलवार दोपहर बाद गति घटकर 4 से 8 किलोमीटर रह गई, जिससे एक्यूआई फिर बढ़ने लगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए टैंकरों और एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन फिलहाल प्रदूषण में कमी की संभावना नहीं है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास और सर्विस लेन पर उड़ने वाली धूल प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इस पर कार्रवाई के लिए एनएचएआई को नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इन इलाकों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, अन्यथा नियमों की अवहेलना पर एनएचएआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।