फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Factory Accident: FIR Filed Against Owner and Management; Family Demands 20 Lakh Compensation

बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसा: मालिक व प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज, मृतक के परिजनों ने मांगा 20 लाख मुआवजा

Sun, 24 May 2026 01:00 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 01:00 PM IST
सार

परिजन नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजा, बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च देने की मांग की है।

विज्ञापन
Bahadurgarh Factory Accident: FIR Filed Against Owner and Management; Family Demands 20 Lakh Compensation
मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में बॉयलर फटने से हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत और पांच अन्य के झुलसने के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक व प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 125ए और 125बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक शैलेश के शव का रविवार तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजा, बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed