फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh bypass city council and administration team went to capture 6 acres of land

बहादुरगढ़ बाईपास पर 6 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गई नगर परिषद व प्रशासन की टीम बैरंग लौटी

Fri, 09 Oct 2020 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh bypass city council and administration team went to capture 6 acres of land
कब्जा कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस बल। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बाईपास पर 6 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गई नगर परिषद व प्रशासन की टीम को शुक्रवार बैरंग लौटना पड़ा। इस बारे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कनब लाकड़ा ने बताया कि नप की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है। वहीं, नगर परिषद के ईओ अतर सिंह ने कहा कि एक एकड़ जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। पुलिस टीम में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, किसान बल्ले, काला, इंद्रजीत आदि का कहना है कि जमीन उनकी है। नगर परिषद उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहती है। शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन ने उनकी फसल पर बुलडोलर चलाकर नष्ट कर दिया। जगह-जगह पर गड्ढे खोद दिए गए। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर हाईकोर्ट से स्टेटस-को (यथास्थिति) है और सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। इस दौरान किसानों ने कब्जा लेने गई टीम को कोर्ट में चल रहे केस का नंबर भी दिया। किसानों की मांग है कि उन्हें नष्ट हुई फसल का हर्जाना दिया जाए और गलत कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

दरअसल, बहादुरगढ़ में विभिन्न सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। इसके लिए नगर परिषद द्वारा सेक्टर-9 बाईपास के नजदीक अपनी छह एकड़ भूमि पर गोशाला बनाने के लिए कब्जा लिया जाना है। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कनब लाकड़ा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ यहां पहुंची। तीन जेसीबी भी मौके पर ले जाई गई। इनमें टीम ने एक स्थान पर दो गड्ढे खुदवाए। इसके बाद किसानों और महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। इस दौरान टीम में नगर परिषद के ईओ अतर सिंह, कार्यकारी अभियंता नवीन धनखड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विवेक जैन, जेई दलबीर देशवाल, एमई अमन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लिया गया कब्जा : ड्यूटी मजिस्ट्रेट
शुक्रवार को बहादुरगढ़ बाईपास पर नगर परिषद की 6 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गए थे। कुछ महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मी शामिल न होने के कारण उन्हें बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। जमीन पर जल्द ही कब्जा लिया जाएगा।

- कनब लाकड़ा, ड्यटी मजिस्ट्रेट, तहसीदार
एक एकड़ पर कर लिया गया है कब्जा : ईओ
बहादुरगढ़ बाईपास पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक एकड़ जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। शुक्रवार को कुछ महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। उन्हें हटाने के लिए महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। इसके कारण जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई नहीं हो सकी। अन्य जमीन पर कब्जा लेने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- अतर सिंह, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।

जेसीबी के आगे बैठीं महिलाएं।

जेसीबी के आगे बैठीं महिलाएं।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed