फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bags, baskets, and toys made from water hyacinths... a unique initiative by the students.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलकुंभी से बनाए थैले, टोकरी और खिलौने...छात्राओं की अनोखी पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bags, baskets, and toys made from water hyacinths... a unique initiative by the students.
06jjrp02- राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ढाकला सरकारी स्कूल के विद्या​र्थी व स्टाफ पुरस्कार के साथ। - फोटो : credit
झज्जर। गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने राज्यस्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी 2.0) में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का नाम टायकून्स था और उसका विषय एक जलकुंभी, समस्या से रोजगार की ओर रहा। टीम में पांच लड़कियां प्रियांशी, महक, तमन्ना, मनीषा न स्नेहा रहीं।
विज्ञापन

टीम ने जलकुंभी के सूखे रेशों से अलग-अलग डिजाइन की बहुत ही आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं जैसे पेन स्टैंड, सामान रखने की टोकरियां, खिलौने, थैले बनाए।
प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यालय की टीम ने जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर 5, पंचकूला में आयोजित 5 जनवरी को स्टेट लेवल कुशल बिजनेस चैलेंज की समिट में युवा स्टार्टअप महोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय महोत्सव में अलग-अलग जिलों के विद्यालयों से आई कुल 66 टीमों ने भाग लिया। इस महोत्सव में राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा मुख्य अतिथि रहे। बच्चों के माता-पिता ने भी बच्चों की तैयारी करवाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुशल बिजनेस चैलेंज हरियाणा सरकार का सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए एक उद्यमिता और कौशल विकसित करने के लिए एक अच्छी पहल है जिसका लक्ष्य बच्चों को सरकारी नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनाना है।
प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भारत व विदेशों से आए हुए पूंजी निवेशकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कुछ विदेशी निवेशकों ने हमारे विद्यालय की टीम से सामान भी खरीदा और भविष्य में साथ काम करने की संभावना भी जताई।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए विभाग से एक लाख रुपये तक मिलने की संभावना है जिसमें से 25 हजार अब तक इस प्रोजेक्ट को तैयार करने और जिला व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए मिल चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed