{"_id":"6924cac8467bbd61380eb75a","slug":"badwasni-to-bhatgaon-road-in-bad-condition-people-expressed-anger-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1008-145752-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बड़वासनी से भठगांव रोड खस्ताहाल, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बड़वासनी से भठगांव रोड खस्ताहाल, लोगों ने जताया रोष
Tue, 25 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के खस्ताहाल गांव बड़वासनी से भटगांव रोड को लेकर रोष जताते जिला पार्षद संजय बड़व
सोनीपत। गांव बड़वासनी से भठगांव रोड की खस्ता हालत को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी व स्थानीय लोगों ने रोष जताया। लोगों ने प्रशासन से जल्द खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण यहां से गुजरने वाले कई गांवों के लोग परेशान हैं। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आसपास औद्योगिक इकाई का पानी भी सड़क तक पहुंच रहा है। साथ ही भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण सड़क जल्द टूट रही है, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
ठंड के मौसम में जल्द कोहरा पड़ने के कारण वाहन चालकों के दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहेगा। उनकी प्रशासन से मांग है कि सड़क पर उच्च स्तर की निर्माण सामग्री लगाकर जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि आवागमन व्यवस्था में सुधार हो सके।