फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Badrinath get best public relations award in IIMC

ईमका अवॉर्ड में बद्री नाथ को मिला बेस्ट पीआर अवॉर्ड, 36 पूर्व छात्र पुरस्कृत

Thu, 13 Feb 2020 12:22 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला
अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 13 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Badrinath get best public relations award in IIMC
Badrinath - फोटो : aa

आईआईएमसी एलुम्नाई एसोसिएशन के कनेक्शंस मीट में रविवार की रात चौथे इफको ईमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान और सम्मान किया गया. प्रियंवदा राणा और प्रत्यूष दीप कोटोकी को 51000 रुपए की पुरस्कार राशि वाली कृषि रिपोर्टिंग का अवार्ड मिला जबकि बाकी कैटेगरी के विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ 21-21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. रिपोर्टिंग की 11, डेस्क प्रोडक्शन की 12, विज्ञापन जनसंपर्क की 7 और मीडिया रिसर्च की 1 कैटेगरी में भी इफको ईमका अवार्ड के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही 25-25 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दिल्ली के 17 छात्र-छात्राओं को दी गई जबकि चैप्टर मीट में 10 और स्टुडेंट्स को ये स्कॉलरशिप दी जाएगी.

विज्ञापन


इसमें छवि सुधारने के लिए बेस्ट पीआर अवॉर्ड से नवाजे गए बद्री नाथ आईआईएमसी के 2015-16-बैच के विज्ञापन और जनसंचार के छात्र रहे हैं. इसके बाद 3 साल तक प्रशांत किशोर की टीम के अहम सदस्य रहे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'यूपी को ये साथ पसंद है', 'राहुल संग खाट सभा', '27 साल यूपी बेहाल', पंजाब विधानसभा में 'काफ़ी विद कैप्टन', 'हल्के विच कैप्टन', आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'जगन की पदयात्रा' जैसे महत्वपूर्ण चुनावी अभियानों का हिस्सा रहे. इसके बाद आईपैक से बाहर आकर उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनावी रणनीति की ओर बढ़े. इस दरम्यान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए काम किया. इस दौरान उन्होंने प्रमुख रूप से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में चुनावी रणनीति को तैयार करने का अहम जिम्मा संभाला. इसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के साथ जुड़े रहे. इसमें उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख भूपिंदर सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में लाने में महती भूमिका निभाई. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से वास्ता रखने वाले बद्री ने हेल्थ जर्नलिज्म की पढ़ाई यूनिसेफ से भी की है.
विज्ञापन


इसके अलावा पत्रकार सोमेश झा को एलुम्नाई ऑफ द ईयर का इफको ईमका अवार्ड दिया गया जबकि तालाब और झील पुनर्जीवित करने वाले चेन्नई के सोशल एक्टिविस्ट अरुण कृष्णमूर्ति को पब्लिक सर्विस अवार्ड दिया गया. अवार्ड और स्कॉलरशिप के बाद मशहूर हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और सम्पत सरल के हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमका अध्यक्ष प्रसाद सान्याल ने समारोह की अध्यक्षता की जिसमें संस्थान के डीजी और पीआईबी पीडीजी केएस धतवालिया, डीडी न्यूज डीजी मयंक अग्रवाल, एडीजी केएस नम्बूदरीबाद, अवार्ड संयोजक राजीव देशपांडे, मुख्य आयोजक सुप्रिय प्रसाद, नेशनल मीट संयोजक राहुल शर्मा, स्टेट मीट संयोजक नितिन प्रधान, मेडिकल फंड चेयरमैन कल्याण रंजन, स्कॉलरशिप चेयरमैन अनुरंजन झा समेत देश के कोने-कोने और नेपाल व बांग्लादेश से आए एलुम्नाई शामिल हुए.


कनेक्शन्स ईमका का सालाना मिलन समारोह है जिसके तहत अगले दो महीनों में देश- विदेश के कई शहरों में मीट आयोजित होगी जिसमें मुंबई, भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी, कोलकाता, सिंगापुर, दुबई, काठमांडू और ढाका जैसे शहर शामिल हैं.



इफको ईमका अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की पूरी सूची
एलुम्नाई ऑफ द ईयर- सोमेश झा
पब्लिक सर्विस- अरुण कृष्णमूर्ति
एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग- प्रियंवदा राणा और प्रत्यूष दीप कोटोकी
इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग- रणवीर सिंह
डेवलपमेंटल रिपोर्टिंग- मीना कोटवाल
पॉलीटिकल रिपोर्टिंग- अमन गुप्ता
स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग- आनंद दत्ता
इकनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग- सोमेश झा
क्राइम रिपोर्टिंग- रौनक कुमार गुंजन
एनवायरमेंट रिपोर्टिंग- टीआर विवेक
एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग- श्वेता ठाकुर
फीचर राइटिंग- दिवाश गहटराज
डेटा जर्नलिज्म- गुंजन गोस्वामी
प्रिंट प्रोडक्शन (लार्ज पब्लिकेशन)- प्रशांत अस्थाना
ब्रॉडकास्ट प्रोडक्शन (लॉर्ज नेटवर्क)- अभिनव पांडे
डिजिटल प्रोडक्शन (स्मॉल एंड मिडियम नेटवर्क)- प्रज्ञा बर्थवाल ध्यानी
डिजिटल प्रोडक्शन (कंटेंट)- अमन गुप्ता
डिजिटल प्रोडक्शन (वीडियो)- हरिता केपी
एंकर/प्रजेंटर/ ब्रॉडकास्टर (ऑडियो)- स्वाति बख्शी
एंकर/प्रजेंटर/ ब्रॉडकास्टर (वीडियो)- नीरज भट्ट
डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग- जजाति करन
फोटोग्रॉफी (अमेच्योर)- मार्क लाकरा
फोटोग्राफी (प्रोफेशनल)- कुमार अभिषेक
विज्ञापन- मोहित पसरीचा
मीडिया इनोवेशन- निहारिका भसीन
इमेज बिल्डिंग (पब्लिक रिलेशन्स)- पर्णिका देवड़ा
एडवोकेसी- पिंकी प्रधान
क्राइसिस मेनेजमेंट- प्रगति कांडपाल
सोशल मीडिया मैनेजमेंट (स्मॉल)- चैतन्य कृष्णाराजू
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर- धीरज वशिष्ट
रिसर्च पेपर इन मास कम्यूनिकेशन- ओम प्रकाश दास

ज्यूरी स्पेशल मेंशन
इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग- मीना कोटवाल
डेवलपमेंट रिपोर्टिंग- माधव शर्मा
डेवलपमेंटल रिपोर्टिंग- आयुषी जिंदल
डेवलपमेंटल रिपोर्टिंग- कृष्ण बराई
इकनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग- अपराजिता शर्मा
इकनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग- रोहिन कुमार
क्राइम रिपोर्टिंग- सोनिया यादव
डेटा जर्नलिज्म- मुकेश रावत
फोटोग्रॉफी (एमेच्योर)- मोहम्मद अकरम 
इमेज बिल्डिंग- बद्रीनाथ
सोशल मीडिया मैनेजमेंट (स्मॉल)- गार्गी भारद्वाज और मनदीप यादव
रिसर्च पेपर इन मॉस कम्यूनिकेशन- प्रो. देवव्रत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed