फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness program regarding World Oral Health Day held in Civil Hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 20 Mar 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Awareness program regarding World Oral Health Day held in Civil Hospital
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर ेकार्यक्रम में शामिल पीएमओ डा. मंजू कादयान, डा. मेघा फोगाट व अन्य।

विज्ञापन

बहादुरगढ़। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में दंत रोग विभाग की ओर से दांतों व मुख की देखभाल करने व ओरल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अस्पताल में आने वाले दंत रोगियों व आमजन को दांतों व मुंह की सफाई के बारे में जागरूक किया गया।
बुधवार को नागरिक अस्पताल परिसर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू कादियान, वरिष्ठ दंत चिकित्सा अधिकारी डा. मेघा फौगाट, डीएमएस डा. संदीप गुलिया आदि मौजूद रहे। डॉक्टरों ने अस्पताल में आने वाले मरीजों व अन्य लोगों दांतों व मुंह की बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया। इस दौरान कई मरीजों को टूथपेस्ट व टूथब्रूश भी दिए गए।
विज्ञापन

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस को लेकर हुए कार्यक्रम में पीएमओ डा. मंजू कादयान ने कहा कि दांतों व मुंह की नियमित सफाई कई बीमारियों व परेशानियों से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि काफी लोग दांतों व मुंह से जुड़ी समस्याओं के बारे में ना तो चर्चा करते हैं और न ही उन पर तब तक ध्यान नहीं देते जब तक वे ज्यादा परेशान ना करने लगें। आज भी काफी संख्या में लोग मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के महत्व से अनभिज्ञ रहते हैं जिसके कारण वे अपने दांतों व मुंह की सफाई को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं देते और फिर कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed