फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Auto of a family going for worship in the temple overturned, one killed, 4 injured

मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे एक परिवार का ऑटो पलटा, एक की मौत, 4 घायल

Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Auto of a family going for worship in the temple overturned, one killed, 4 injured
पूजा अर्चना के लिए दूल्हेड़ा गांव में जा रहे एक परिवार का ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई व चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के नरसिंहपुर गांव निवासी दो महिला व दो बच्चे अपने खुद के ऑटो में दूल्हेड़ा गांव में मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। जब ऑटो चौकी के समीप पहुंचा तो ऑटो का एकदम से संतुलन बिगड़ गया। चालक गिरिराज ने बताया कि उसने ऑटो को संभालने के लिए मशक्कत की लेकिन ऑटो का संतुलन नहीं बन पाया। जिसके चलते सड़क की साइड में ऑटो पलट गया। दुर्घटना स्थल पर देखने पर साफ दिखाई पड़ रहा था कि ऑटो को पलटने से बचाने के लिए काफी मशक्कत दिखाई की गई थी। ऑटो के पलटने से पहले उसमें बैठी एक महिला राजवंती पत्नी मोहन उम्र 44 ऑटो से बाहर निकल गई। ऑटो पलटने से ऑटो के नीचे दब गई। जिसके चलते उसके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई। पुलिस में वाहन चालकों की मदद से महिलाओं व बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा। परिजन घायलों को झज्जर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां राजवंती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही हादसे में सुमन पत्नी जसवंत को पैर में काफी चोट लगी है जिसे निजी अस्पताल से परिजन गुरुग्राम ले गए। वहीं ऑटो में सवार हर्षित(7) व तनु (4) को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने निजी अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दुलीना चौकी के पास एक ऑटो पलटने एक के कारण एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। 174 की कार्रवाई करते हुए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed