{"_id":"57a788434f1c1b2f1a2b9429","slug":"auto-drivers-control-auto-drivers-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालकों पर शिकंजा कसने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालकों पर शिकंजा कसने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
आॅटो से जाम
- फोटो : Bureau
ऑटो चालकों की मनमानी शहर में जाम का कारण बन रही है। सवारी उतारने-चढ़ाने के लिए चालक अपने आटो को सड़क के बीच में खड़ा कर देते हैं, जिससे मार्गों पर विकट स्थिति पैदा हो जाती है। दुकानदारों का भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मनमानी करने वाले चालकों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
शहर में फिलहाल 1 हजार से अधिक ऑटो चल रहे हैं। चालक सवारियों के लिए कहीं भी सड़क के बीच ऑटो को रोक देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान तो होता ही है, दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। शहर में दर्जनभर स्थानों पर ऑटो के स्टैंड हैं। झज्जर मोड़, रेलवे मोड़ और नाहरा-नाहरी मोड़ पर तो हालात काफी बिगड़े रहते हैं। झज्जर मोड़ स्थित दुकानदार पुनीत कुमार ने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक उनकी दुकान के बाहर ऑटो की भीड़ लगी रहती है। बार-बार कहने के बावजूद चालक अपने ऑटो नहीं हटाते और झगड़ा करते हैं।
होगी कार्यवाही
यातायात पुलिस इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले ऑटो चालकों के चालान किए जा रहे हैं। उन्हें लाइसेंस बनवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। तमाम ऑटो स्टैंड पर सख्ती ओर बढ़ा दी जाएगी। यदि कोई लापरवाही करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।