{"_id":"616b22ab546f2d26350c3194","slug":"auto-drivers-announce-fare-hike-bahadurgarh-news-rtk627220696","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालकों ने की किराया बढ़ाने की घोषणा, शहरवासियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालकों ने की किराया बढ़ाने की घोषणा, शहरवासियों ने जताया रोष
विज्ञापन
मीटिंग के बाद एकत्रित हुए ऑटो चालक।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालकों ने बीस अक्तूबर से यात्री किराए में दोगुनी बढ़ोतरी की घोषणा की। फिलहाल शहर में एक से दूसरे स्थान पर जाने का किराया 10 रुपये प्रति यात्री है, जबकि 20 अक्तूबर से येे 20 रुपये प्रति यात्री प्रस्तावित हुआ। एक ही झटके में किराया दोगुना करने पर शहरवासियों ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से दखल देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नगर के आटो चालकों ने एक बैठक कर फैसला लिया कि अब वे 8 किलोमीटर तक की यात्रा पर 20 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लेंगे। इस बैठक में प्रदीप, अनिल, राजू, राज, अमर, सुनील आदि शामिल हुए। बैठक में किराया वृद्धि के पीछे पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के कीमताें में हुई बढ़ोतरी बतायी जा रही है।बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि बढ़ा हुआ किराया 20 अक्तूबर से लागू होगा।
उधर, किराया बढ़ोतरी की घोषणा पर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। सुशील कुमार ने कहा कि एक ही झटके में किसी सेवा के रेट दुगने कर देना नाजायज है। नरेंद्र व सतीश ने भी किराया दुगना करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किराया दुगना करने से आटो वालों की तो मौज हो जाएगी लेकिन आटो में केवल कम आमदनी वाले लोग ही सफर करते हैं, उनका गुजारा मुश्किल हो जाएगा। फैक्टरी में काम करने वाले मोनू, सुरेंद्र, कृष्ण, महेंद्र समेत कई अन्य ने कहा कि अचानक किराए में 10 रुपये बढ़ोतरी करना सरासर गलत है।
विज्ञापन
झज्जर रोड पर शक्तिनगर में रहने वाले मोनू ने कहा कि वह 10 रुपये खर्च करके झज्जर रोड/शक्तिनगर से झज्जर मोड पर पुराने दिल्ली-रोड तक आता है और यहां से 10 रुपये खर्च करके उसको नौकरी के लिए सांखोल की एक वर्कशाप में जाना होता है। इस प्रकार उसका केवल तीन किलोमीटर तक एक तरफ का किराया 20 रुपये लगता है। वापसी में भी उसको इतने ही पैसे खर्च करने पड़ते हैं यानी आने-जाने में 40 रुपये लगते हैं। अगर किराया बढ़ाकर दुगना हो गया तो उसको दोनों तरफ का किराए में 80 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस तरह महीने के 25 कार्य दिवसों में उसके 2000 रुपये खर्च हो जाएंगे तो 7 हजार रुपये पगार में से बचेगा क्या। राकेश कुमार ने कहा कि सात-आठ हजार रुपये महीना की थोड़ी कमाई वाले कम नहीं बल्कि हजारों लोगों को आटों में चलना पड़ता है। इस तरह किराया दुगना होने से लाखों लोगों पर भारी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में दखल देना चाहिए और आटो मालिकों व चालकों को नाजायज बढ़ोतरी से रोकना चाहिए।